देहरादून, मार्च 9 -- उत्तराखंड के प्राइवेट स्कूलों के संचालन में अप्रैल महीने से बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के विद्यालयी शिक्षा मंत्री के साथ प्रदेश भर के निजी विद्यालय संगठनों एवं संचालकों के साथ एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई तरह के निर्णय लिए गए। उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार 'हमारी विरासत एवं विभूतियां' किताबें अब राज्य के सभी निजी विद्यालयों में भी पढ़ाई जाएगी। इसके अलावा निजी विद्यालयों में बच्चों के बस्तों का भार कम किया जाएगा और प्रत्येक माह में एक दिन बैग फ्री डे मनाया जाएगा। इसकी विधिवत शुरुआत अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में की जाएगी। इस पर निजी विद्यालय संगठनों एवं स्कूल संचालकों ने अपनी हामी भर दी है। राज्य के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को बताया कि राष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.