चम्पावत, फरवरी 15 -- चम्पावत। समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव के चम्पावत आगमन पर जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। बैठक के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए अरविंद यादव ने कहा कि शीघ्र ही पूरे प्रदेश में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बने 26 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन आज भी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.