हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड के जंगलों में इस साल अभी तक मौसम मेहरबान रहा है। इसके चलते पिछले साल के मुकाबले इस बार अभी तक वनाग्नि की 248 घटनाएं कम यानि करीब 72 प्रतिशत घटनाओं में कमी हुई हैं। आने वाले दिनों में बारिश की भविष्यवाणी से कुछ और दिन वनाग्नि की घटनाओं पर रोक लगी रहेगी। लेकिन मई के बाद वनाग्नि की घटनाओं को रोकना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगा। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2023 से 18 अप्रैल 2024 तक राज्य में वनाग्नि की 341 घटना हुईं। जिसमें 387.08 हेक्टेयर जंगल जल गया था और करीब 8.71 लाख का नुकसान हुआ। लेकिन इस बार मौसम ने थोड़ा करवट बदली है। मार्च अप्रैल में बारिश के चलते मौसम सुहावना बना है और जंगलों में नमी बनी है। वन विभाग के अनुसार 1 नवंबर 2024 से अब 19 अप्रैल 2025 तक वनाग्नि की 93 घटनाएं हुई हैं। ज...