चमोली, मार्च 5 -- उत्तराखंड के चमोली में एक बार फिर आसमान से आफत बरसी है। सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के पास पुल पूरी तरह से टूट गया। गोविंद घाट में हेमकुंड साहिब जाने वाला मुख्य पुल पहाड़ी से पत्थर गिरने से टूट गया है। बुधवार सुबह लगभग 10:00 बजे गोविंद घाट में स्थित हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी जाने वाला मुख्य पुल पहाड़ी से चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटने के कारण पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है । जिससे अब पुलना , घांघरिया ,भ्यूंडार , हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.