रिषिकेष, जनवरी 9 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ऋषिकेश में न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की, बल्कि घटनास्थल पर बुलडोजर चलाकर सबूतों को नष्ट करने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने का मुद्दा उठाया। कहा कि यह उत्तराखंडियों के सम्मान और सुरक्षा का सवाल है। सीबीआई जांच होने तक इस मामले में आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल से न्याय यात्रा की शुरूआत हुई। रेलवे रोड से होते हुए यात्रा त्रिवेणीघाट स्थित गांधी स्तम्भ तक पहुंची। यात्रा में शामिल पूर्व सीएम हरीश रावत और कार्यकर्ताओं ने सीबीआई जांच की मांग को नारेबाजी भी की। गांधी स्तम्भ पर पूर्व मुख्यमंत्री ने क...