देहरादून, अगस्त 2 -- उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में इस बार छात्र संघ चुनाव विश्वविद्यालय के तय कैलेंडर के अनुसार होंगे। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से छात्र संघ चुनाव के लिए अलग से कोई तिथि जारी नहीं की जाएगी। दो साल पहले सरकार ने सभी कॉलेजों के लिए एक साथ चुनाव कार्यक्रम जारी किया था। लेकिन पिछले शैक्षिक सत्र में चुनाव तिथियां जारी नहीं होने से कई कॉलेज छात्र संघ चुनाव नहीं करवा पाए थे। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के सभी अशासकीय महाविद्यालयों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि वह जिस भी विश्वविद्यालय से जुड़े हैं, उसके शैक्षिक कैलेंडर के हिसाब से अपनी गतिविधियां संचालित करें। इसमें छात्र संघ चुनाव को भी शामिल किया गया है। इस बार सरकार की ओर से यह स्थिति शैक्षणिक सत्र के शुरू होने के साथ ही डिग्री कॉलेजों को...