प्रमोद डालाकोटी, जनवरी 8 -- यह कोई सामान्य खबर नहीं, बल्कि समाज और अभिभावकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है। नशे की लत अब गली-मोहल्लों से निकलकर स्कूलों की चारदीवारी के भीतर पहुंचती दिख रही है। हल्द्वानी के निजी स्कूलों में सामने आए हालिया मामलों ने शिक्षा व्यवस्था और अभिभावकों दोनों को झकझोर कर रख दिया है। एक निजी स्कूल में छात्रा की पानी की बोतल से शराब मिलने का मामला सामने आया, जबकि दूसरे स्कूल में एक छात्र बाथरूम में सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया। मामलों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित स्कूल प्रबंधन ने तत्काल अभिभावकों को बुलाया और बच्चों की काउंसलिंग शुरू कराई। मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग में इन छात्रों की विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- अंकिता केस में भूचाल लाने वाले उर्मिला-सुरेश राठौर की बातचीत का नया ऑडियो ...