देहरादून, फरवरी 9 -- Uttarakhand Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों के 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक के भाई की फावड़े से काटकर हत्या, हत्यारोपी मानसिक रोगी यह भी पढ़ें- सेना ने एवरेस्ट में नया कीर्तिमान गढ़ा, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य के शेष जनपदों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.