नैनीताल, नवम्बर 16 -- नैनीताल, संवाददाता। अपनी धरोहर न्यास की ओर से नैनीताल क्लब में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। इसमें उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण और विकास पर चर्चा की गई। धरोहर संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन न्यास के अध्यक्ष विजय भट्ट ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्र शेखर रावत रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश जोशी ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि धरोहर न्यास के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। कहा कि गोल्ज्यू संदेश यात्रा पूरे उत्तराखंड के मंदिरों में पहुंचती है। जिससे यहां के धार्मिक पर्यटन को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। अधिवेशन में उत्तराखंड की संस्कृति ऐपण, ढोल-दमाऊ, कुमाउनी बोली, उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन आ...