हल्द्वानी। संतोष जोशी, मार्च 20 -- उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल में बंद कैदियों की सेहत का भरपूर ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए पौष्टिक और संतुलित भोजन उन्हें दिया जाता है। जेल प्रशासन इन बंदियों के भोजन पर प्रति माह लाखों रुपये खर्च करता है। आंकड़ों के मुताबिक, साल में करीब 40 हजार रुपये एक बंदी पर खर्च होते हैं। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में हल्द्वानी उप कारागार में 1156 बंदी हैं। इनमें से 1110 पुरुष और 46 महिलाएं हैं। हालांकि इनकी संख्या घटती-बढ़ती रहती है। प्रत्येक बंदी की भोजन व्यवस्था पर प्रतिदिन 110 रुपये खर्च आता है। सालभर की बात करें तो एक बंदी पर करीब 40 हजार रुपये खर्च आता है। इस तरह हल्द्वानी जेल प्रशासन 1156 बंदियों पर प्रतिमाह 35 लाख रुपये से अधिक खर्च करता है। इन्हें सुबह के समय 20 ग्राम बिस्किट, चाय दी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.