देहरादून, फरवरी 24 -- हरिद्वार। उत्तराखंड किसान मोर्चा ने कनखल स्थित विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय पर धरना दिया। किसानों का आरोप है कि विद्युत विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। स्मार्ट मीटर लगाकर भारी भरकम बिल भेजा जा रहा है। विजिलेंस टीम गांव में ग्रामीणों के घरों के अंदर घुसकर मारपीट कर रही है। सरचार्ज के नाम पर उगाही का काम चल रहा है। किसानों का गन्ना बिल भुगतान हो नहीं रहा और बिजली के बिल बढ़ाकर भेजे जा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...