पिथौरागढ़, नवम्बर 5 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। सीमांत में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती को लेकर उत्सव कार्यक्रम का आगाज हुआ। बुधवार को जिला मुख्यालय में कार्यक्रम के शुभारंभ पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। नौ नवंबर तक रजत जयंती वर्ष उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम यहां होंगे। नगर के रामलीला मैदान सदर में रजत जयंती वर्ष उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल, डीएम आशीष भटगांई ने किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि उत्तराखंड का 25 साल का सफर संघर्ष, समर्पण और विकास की प्रतीक है। यह वर्ष राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक धरोहर और भविष्य की संभावनाओं को समर्पित है। उन्होंने रजत जयंती वर्ष पर सभी से राज्य को और अधिक समृद्ध, स्वावलंबी और पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प लेने को कहा। कार्यक्रम के दौरान अलग राज्य की लड़ाई लड़ने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.