हल्द्वानी, जनवरी 1 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार तीसरे वर्ष चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 30 स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को शीर्ष स्थान दिलाया। उत्तराखंड फुल कॉन्टेक्ट कराटे एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि नेशनल कराटे फेडरेशन एवं फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 28 से 30 दिसंबर तक दिल्ली में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड के 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कीहोंस इवेंट में दिविता बिष्ट और संचित जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। कुमीते (फाइटिंग) में दिविता बिष्ट, निर्वाणी जोशी, ख्याति तिवारी, सृष्टि थापा, निहारिका, तनिष्का बोरा, वैष्णवी बेलवाल, कल्पना दानू, ...