देहरादून, जून 20 -- उत्तराखंड पिट्टू एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय नेशनल जूनियर (बालक-बालिका) पिट्टू चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने बालिका और मध्य प्रदेश ने बालक वर्ग में खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में झारखंड और बालक वर्ग में ओडिशा को तीसरा स्थान मिला। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में शुक्रवार को खिताबी मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग में उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया फाइनल संघर्षपूर्ण रहा। इसमें उत्तराखंड की बालिकाओं ने शानदार खेलते हुए छत्तीसगढ़ को 67-44 से हराकर पहले बार नेशनल पिट्टू चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। उत्तराखंड की सोनाली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को 95-67 हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। बालक वर्ग के फाइनल में मध्य प्रदेश ने हरियाणा की चुनौती को 83-78...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.