देहरादून, मार्च 18 -- उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार देर रात पांच आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। रिद्धिम अग्रवाल से विशेष सचिव गृह की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आईजी कुमाऊं रहे योगेंद्र सिंह रावत अब मुख्यालय में कार्मिक का प्रभार संभालेंगे। सचिव गृह शैलेश बगौली की ओर से देर रात किए गए तबादला आदेश के अनुसार निदेशक यातायात अरुण मोहन जोशी को एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक यह जिम्मेदारी रिद्धिम देख रही थीं। आईजी कार्मिक रहे अन्नत शंकर ताकवाले अब ट्रेनिंग का कार्यभार संभालेंगे। आईजी एनएस नपल्च्याल सीआईडी से हटाकर निदेशक यातायात का कार्यभार सौंपा गया है। सुरजीत सिंह पंवार अब पीएसी के स्थान पर एटीसी हरिद्वार में एएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.