रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- खटीमा उत्तराखंड एनसीईआरटी की किताब दिल्ली एनसीईआरटी से ज्यादा मंहगी है।कक्षा 2 की हिंदी सारंगी 30 रुपए ज्यादा महंगी है। सीबीएसई में कक्षा 2 में चलने वाली हिंदी की दिल्ली एनसीईआरटी की पाठयपुस्तक की कीमत 65 रुपए है जबकि उत्तराखंड में चलने वाली एनसीईआरटी की कक्षा 2 की हिंदी की वही पाठयपुस्तक सारंगी की कीमत 95 रुपए है जबकि दोनों ही किताब में सभी चैप्टर एक समान है ,पन्नों की संख्या भी एक ही है,किताब के अंदर के लिखा आमुख भी एक ही है बस बाहरी कवर अलग अलग है।दोनों किताबों में कीमत में 30 रुपए का अंतर का बोझ उत्तराखंड के अभिभावकों पर पड़ रहा है। इस बारे में जब खंड शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना है कि उत्तराखंड एनसीईआरटी को फ्रेंचायजी लेने और प्रिंटिंग का खर्च पढ़ने से किताबों के दामों में ये अंतर है। सवाल ये है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.