ऊधम सिंह नगर, सितम्बर 23 -- उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में बिना इजाजत निकाले गए 'आई लव मोहम्मद' जुलूस के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमला और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की घटना के बाद प्रशासन सख्त है। मुख्य आरोपी समेत 7 की गिरफ्तारी के बाद नगर निगम की टीम के साथ ही बिजली विभाग भी ऐक्शन मोड में आ गया है। निगम की टीम ने सोमवार को दोपहर के वक्त अल्ली खां क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया। बिजली विभाग ने भी मंगलवार को कार्रवाई की। काशीपुर के मोहल्ला अली खां में धारा 163 लागू की गई है। बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को यहां अवैध रूप से बिजली चोरी को लेकर अभियान चलाया। बिजली विभाग की कार्रवाई का वीडियो सामने आया है। इसमें कर्मचारी बिजली चोरी करने वालों के तार काटते और नए स्मार्ट मीटर नजर आ रहे हैं। एक दिन पहले यानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.