वार्ता, अक्टूबर 21 -- उत्तराखंड में नैनीताल स्थित ब्रिटिशकालीन ओल्ड लंदन हाउस सोमवार रात को एक बार फिर भीषण अग्निकांड का शिकार हो गया। इससे शहर में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कुछ दुकानें भी जलकर राख हो गईं। हालांकि गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना कल रात ढाई से तीन बजे के बीच घटी। आशंका है कि आतिशबाजी के कारण यह अग्निकांड हुआ। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी की अव्यवस्था के कारण आग पर काबू पाने में काफी समय लगा। शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र के अनुसार फिलहाल काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने आशंका जताई कि आतिशबाजी के कारण यह हादसा हुआ है। उल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.