रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि में रविवार सायं उत्तरांचल संगम की आम सभा हुई। सभा में पूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों ने चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। सर्वसम्मति से दीवान सिंह कार्की को उत्तरांचल संगम का नया अध्यक्ष और विनोद जोशी को नया सचिव चुना गया। यहां हरीश भट्ट, गिरीश मेहरा, मदन सिंह मेहरा, त्रिभुवन सिंह कार्की, उमेश तिवारी, दीपक देउपा, भगत सिंह, जीवन सिंह नेगी सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभा का संचालन उत्तरांचल संगम के पूर्व अध्यक्ष गिरधर सिंह फर्त्याल एवं पूर्व सचिव अमित जोशी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.