हल्द्वानी, जून 18 -- हल्द्वानी। पीलीकोठी स्थित उत्तरांचल डेंटल क्लीनिक का बुधवार को डॉ. रेणु शरण ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। क्लीनिक के संचालक डॉ. मोहम्मद इमरान ने बताया कि क्लीनिक में सरस्वती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से स्थानीय जरूरतमंदों और गरीब मरीजों के दांतों की जांच निशुल्क की जाएगी। डॉ. रेणु शरण ने क्लीनिक संचालन कर्ताओं और उपस्थित सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डॉ. एमए खान, इंतजार हुसैन, प्रमोद सुंठा, मीना जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.