हरिद्वार, जून 20 -- उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी-शिक्षक संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह रावत का रोशनाबाद में स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। क्लस्टर स्कूल योजना के विरोध में ज्ञापन भी प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा गया। निर्णय लिया गया कि जनपद स्तरीय समस्याओं को लेकर शीघ्र ही डीएम से वार्ता की जाएगी। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, प्रदेश संप्रेक्षक एसपी चमोली, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. संतोष चमोला, संयुक्त मंत्री मनोज चंद, संयुक्त मंत्री देवेंद्र रावत, संगठन मंत्री विकास जवाड़ी, संगठन मंत्री नीलम सिंह, राजकीय शिक्षक संघ खानपुर ब्लॉक के अध्यक्ष मांगेराम मौर्य हरजोली जट हाईस्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, सदस्य विनीत चौहान, संदीप रावत उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.