प्रयागराज, सितम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आरओ/एआरओ 2023 प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी करने की मांग को लेकर संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने सोमवार को सलोरी में मोमबत्ती मार्च निकाला। छात्रों ने मंगलवार को 11 बजे लोक सेवा आयोग के अफसरों को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। पंकज पांडे ने छात्रों से संवाद के दौरान बताया कि मंगलवार को सभी छात्र गांधीवादी तरीके से आयोग के समक्ष अपना रोष जताएंगे। आयोग अगर कटऑफ, अंतिम उत्तरकुंजी और अंक पत्र जारी नहीं करता है तो अभ्यर्थी बड़े आंदोलन के लिए आगे बढ़ेंगे। मार्च में प्रशांत, शिवम्, आशीष, अतुल आदि शामिल रहे। मंच के अलावा अन्य प्रतियोगी छात्र भी मंगलवार को 11 बजे आयोग को ज्ञापन देने पहुंचेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.