उत्तरकाशी, मार्च 23 -- बच्चों को बाल भिक्षावृति एवं बालश्रम से मुक्त करने के लिए उत्तरकाशी पुलिस के द्वारा संचालित किए जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत जिले की गंगा एवं यमुना घाटी में 14 बच्चों को चिन्हित किया है। जिन्हें पुलिस एक अप्रैल से विभिन्न सरकारी स्कूलों में दाखिला करवायेगी। उत्तरकाशी पुलिस की ओर से बच्चों को बाल भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम से मुक्त कराने एवं उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से गत 1 माह से "ऑपरेशन मुक्ति" अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के लिए जिले में 02 टीमें गठित की गयी हैं, जो गंगा एवं यमुना घाटी में जन जागरुकता अभियान के साथ ही होटल, ढाबों में चैकिंग अभियान चलाकर सभी से बालश्रम न करवाने की सख्त हिदायत दे रही है। इन दोनो टीमों के द्वारा अभी तक 14 बच्चों को चिन्हित किया जा चुका है। पुलिस के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.