उत्तरकाशी, दिसम्बर 17 -- ज्ञानसू-जोशियाड़ा मोटर मार्ग पर जोशियाड़ा मोटर पुल के पास मंगलवार रात को सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसको हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9:30 बजे ज्ञानसू निवासी मोर सिंह रावत (55) और जोशियाड़ा निवासी राम सिंह भंडारी (62) वर्ष स्कूटी से जोशियाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तांबाखानी सुरंग के पास कूड़ा डंपिंग जोन के नीचे जोशीयाड़ा मोटर मार्ग पर उनकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। इस दौरान मोर सिंह रावत ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि राम सिंह भंडारी का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक मोर सिंह रावत की उत्तरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.