उत्तरकाशी, मई 1 -- जिले में गुरुवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। मौसम में आए बदलाव के कारण जिला मुख्यालय में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। यमुनोत्री धाम में भी बारिश शुरू हो गई है। जबकि गंगोत्री धाम में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका बनी है। बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन किए। बदलते मौसम का यात्रियों ने धामों में जमकर लुत्फ भी उठाया। गुरुवार को दोपहर तक तेज धूप रही। दोपहर तीन बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ ही निचले क्षेत्रों में आसमान झमाझम बरसना शुरू हुआ। जिला मुख्यालय में एक से डेढ़ घंटे तक लगातार जमकर बारिश हुई, जबकि कुछ देर हल्की ओलावृष्टि भी देखने को मिली। बारिश से बढ़ती गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बड़कोट समेत यमुनोत्री धाम में भी जमकर बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.