नई दिल्ली, अगस्त 6 -- उत्तरकाशी के धराली गांव में खीरगंगा नदी के सैलाब के साथ आए मलबे में लाशों की खोजबीन जारी है। NDRF के डीआईजी ऑपरेशन मोहसिन शहीदी ने बताया कि 50 लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने के बारे में अधिकारियों का कहना है कि सैलाब इतनी तेजी से आया कि किसी को बचने का मौका तक नहीं मिला। वहीं विशेषज्ञ इस आपदा के लिए बादल फटने की थ्यौरी पर संदेह जता रहे हैं। साथ ही हिमस्खलन, ग्लेशियर टूटने या झील के फटने की संभावना भी जता रहे हैं। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विज्ञान और उपग्रह डेटा का अध्ययन करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि धराली गांव में अचानक आई बाढ़ का कारण बादल फटने की जगह ग्लेशियर का टूटना या ऊपर की ओर किसी हिमनद झील का फूटना हो सकता है। इसके साथ ही वैज्ञानिकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.