उत्तरकाशी, सितम्बर 1 -- उत्तरकाशी, संवाददाता। रामलीला मैदान विकास भवन लदाड़ी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश चौहान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। जबकि अध्यक्ष जिला पंचायत रमेश चौहान ने उपाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वर्चुअल माध्यम से नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगणों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण समारोह में संबोधन देते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित सभी प्रतिनधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं, नीतियों को निर्धारित करने और अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.