मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- श्री 1008 दिगंबर जैन पार्श्वनाथ मंदिर अटाली में दसलक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म के रूप में मनाया गया। भक्तों ने महावीर भगवान की प्रतिमा को पांडु्क शीला पर विराजमान कर अभिषेक किया। शांति धारा का सौभाग्य अंजय जैन-संजय दिल्ली परिवार को प्राप्त हुआ। अटाली मंदिर में नित्य नियम पूजन, पार्श्वनाथ पूजन के साथ दशलक्षण विधान किया व मंडल पर अर्घ समर्पित किए। पंडित मनोज जैन ने उत्तम सत्य धर्म के बारे में बताया कि मनुष्य अनेक कारणों से असत्य बोला करता है। उनमें से एक झूठ बोलने का प्रधान कारण लोभ है। लोभ में आकर मनुष्य अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए असत्य बोला करता है। असत्य भाषण करने का दूसरा कारण भय है। मनुष्य को सत्य बोलने से जब अपने ऊपर कोई आपत्ति आती दिखाई देती है अथवा अपनी कोई हानि होती दिखती है, उसी समय वह डर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.