बिजनौर, अप्रैल 29 -- उत्तम शुगर मिल बरकतपुर ने मिल गेट पर खुली गन्ना खरीद शुरू करते हुए मिल बंदी का दूसरा नोटिस 28 अप्रैल के लिए जारी कर दिया है। उत्तम शुगर मिल बरकतपुर का पेराई सत्र 2024-25 समाप्ति की ओर है। मिल संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह राठौर तथा महाप्रबंधक (गन्ना) विकास पुंडीर ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे से मिल गेट पर खुली गन्ना खरीद शुरू कर दी गई है। जिन किसान भाइयों के पास आपूर्ति योग्य गन्ना अवशेष हो, जल्द से जल्द मिल पर आपूर्ति कर दें। यदि किसी किसान भाई के पास पर्ची न हो, तो वह मिल गेट से फ्री पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। खुली खरीद करने के बावजूद मिल को पेराई क्षमता के अनुरूप गन्ने की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसलिए मिल प्रशासन ने 28 अप्रैल के लिए दूसरा बंदी नोटिस जारी किया है। हालांकि चीनी मिल संभवतः 30 अप्रैल तक पेराई करेगी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.