हजारीबाग, मई 11 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। सामाजिक संस्था मानव विकास के तत्वावधान में प्रखंड के चामुदोहर में स्थित प्रशिक्षण भवन में किशोरियों के लिए एकदिवसीय उत्तम पोषक आहार विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों से किशोरी भाग ली।प्रशिक्षण के बतौर प्रशिक्षक कुंती गिरी थी। उन्होंने प्रशिक्षण में बताया कि किशोरावस्था में शरीर के विकास का एक महत्वपूर्ण समय है। इस समय उचित आहार लेना बहुत आवश्यक है। ताकि शरीर और मस्तिष्क का संपूर्ण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि पौष्टिक आहार वह भोजन है। जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में होते हैं। कार्बोहाइड्रेट जो ऊर्जा देने के लिए होती है। चावल, गेहूं, आलू में कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। प्रोटीन जो शरीर की वृद्धि के लिए होती है। प्रोटीन दाल, दूध, अंडा आदि से मिलते हैं। शरीर ...