नई दिल्ली, मई 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र की 50 एकड़ सरकारी जमीन पर वर्षों से अतिक्रमण था। अब इस जमीन पर पर्यावरण संरक्षण पर आधारित भव्य अटल पार्क का निर्माण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि यह पार्क न केवल क्षेत्र की हरियाली बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए एक सुंदर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा। इसके साथ ही साहिबी नदी के किनारे रिवर फ्रंट के विकास की भी योजना है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य मानसून से पहले राजधानी को जलभराव की समस्या से बचाना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की तैयारियों का आकलन करना था। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.