रांची, अगस्त 13 -- खलारी,निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुटाप अऔर प्राथमिक विद्यालय हुटाप के बच्चों ने तिरंगा रैली निकालकर शिक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाया। विद्यालय परिसर से निकाली देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से सजी यह रैली स्वतंत्रता दिवस के उल्लास का जीवंत प्रतीक बनी। जागरुकता रैली में बच्चे नारे लगाते हुए हुटाप क्षेत्र के मुंडा दौड़ा, हुटाप मोड़ और हुटाप बस्ती का भ्रमण किया। रैली में शामिल बच्चों का बच्चों ने शिक्षा और राष्टभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फूलचंद दिघवार, शिक्षक ब्रजलाल प्रसाद, सुधीर सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.