जमुई, जनवरी 3 -- गिद्धौर, निज संवाददाता प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय से जोड़ने के लिए सरकार मिड डे मील सहित कई शिक्षा विकास से जुड़ी कार्यक्रम चला रही है ताकि शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बच्चों को पौष्टिक भोजन मिल सके। इसी कड़ी में शुक्रवार को उमवि सिमरिया में तिथि भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के किसी भी प्रतिष्ठित व्यक्ति के द्वारा विशेष उपलक्ष्य अपनी जन्म तिथि व अन्य विशेष दिवस के मौके पर प्रारंभिक स्कूल के बच्चों के लिये खुद के खर्च से तिथि भोजन का आयोजन कर सकते हैं। इस योजना के तहत उमवि सिमरिया में तिथि भोजन का आयोजन किया गया। छात्र- छात्राओं को विशेष भोजन के तौर पर रसगुल्ला, खीर, पूरी आलू गोभी से बनी सब्जी खिलायी गयी। मौके पर बच्चों ने बताया कि स्कूल में पहली बार इतना स्वादिष्...