गोड्डा, जनवरी 16 -- पथरगामा। गोड्डा जिले में सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है। एक ओर सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इन दावों की सच्चाई उजागर कर रही है। जिले के अधिकांश सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। पथरगामा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रांगाटाड़ इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जहां मात्र दो शिक्षकों के भरोसे 294 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनमें 128 छात्र एवं 166 छात्राएं शामिल हैं। इतने कम शिक्षकों के साथ न केवल पठन-पाठन कराना, बल्कि विद्यालय की संपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था संभालना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। विद्यालय में पदस्थ प्रधानाध्यापिका मोनिका हांसदा एवं सहायक अध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.