जहानाबाद, मई 22 -- मेहंदिया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसूदा के प्रधानाध्यापक राहुल कुमार की मौत बुधवार की देर रात हो गई। उनके निधन से कलेर प्रखंड के शिक्षक समाज के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षक राहुल कुमार मेहन्दीया थाना क्षेत्र के मंडेला ग्राम के निवासी थे। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात इनकी तबियत एकाएक खराब हो गई, जिसके बाद इनके परिजनों द्वारा इन्हें पटना ले जाया गया जहां इनकी मृत्य हो गई। इनकी मृत्यु पर प्राथमिक शिक्षक संघ के गोप गुट के जिलाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि राहुल कुमार प्राथमिक शिक्षक संघ के गोप गुट के जिला उपाध्यक्ष थे। अराजपत्रित महासंघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि राहुल कुमार शिक्षकों की समस्या के साथ खड़े रहते थे। इनकी मृत्यु पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव देवकांत कुमार, शिक्षक अनिल राय, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.