धनबाद, सितम्बर 14 -- झरिया, वरीय संवाददाता झरिया की लोदना चार नंबर में संचालित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पध्याडीह को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रकिया शुरू हो गई है। इसके लिए जगह को चिन्हित करने में प्रबंधन जुटा हुआ है। आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान के 13 सितंबर के अंक में बोले धनबाद पेज पर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रबंधन सक्रिय हो गया है। परियोजना पदाधिकारी लोदना कोलियरी एसके सिन्हा ने बताया कि विद्यालय खतरनाक जोन में आ चुका है। बच्चों की संख्या भी बहुत कम हो गई है। इधर बस्ती भी खाली हो रही है। ऐसे में विद्यालय को यहां रखा नहीं जाएगा। पहले भी शिफ्ट करने के लिए डीएसई को पत्र लिखा गया था। फिर लिखा जाएगा। झरिया प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) ने शनिवार को हिन्दुस्तान में खबर छपने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक (ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.