गिरडीह, अगस्त 2 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दुम्मा में सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में लोकतान्त्रिक पद्धति द्वारा बाल संसद का गठन सत्र 2025- 2026 के लिए किया गया। वर्ग दशम् के छात्र प्रिंस कुमार को प्रधानमंत्री, रौशनी कुमारी को उप प्रधानमंत्री, कमलेश कुमार को शिक्षा मंत्री, वर्ग नवम की छात्रा आराधना पाठक को स्वास्थ्य मंत्री, पंचम कुमार को पर्यावरण मंत्री, सूरज दास को खेल मंत्री, खुशबू कुमारी को स्वच्छता मंत्री, सुरक्षा एवं न्याय मंत्री गोविन्द कुमार को चुना गया। इसके अलावा कई छात्र छात्राओं को बाल सांसद का सदस्य चुना गया। प्रभारी प्राचार्य बिनोद कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को कर्तव्य बोध कराया और कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सहायक अध्यापिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.