चाईबासा, दिसम्बर 18 -- गुवा, संवाददाता। नक्सल प्रभावित क्षेत्र लिपुंगा गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इचागुटू टू में बुधवार को सहचरी ग्रुप की महिलाओं द्वारा पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया तथा बच्चों को भोजन कराया गया। इस सामाजिक पहल से विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सहचरी ग्रुप की अध्यक्ष दीपा राय चौधरी ने कहा कि लिपुंगा गांव स्थित इचागुटू वन स्कूल सीएसआर सूची में शामिल नहीं होने के कारण आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित है, इसके बावजूद शिक्षक और ग्रामीण बच्चों को शिक्षित करने का कार्य निरंतर कर रहे हैं, जो सराहनीय है। दीपा राय चौधरी ने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से सहचरी ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.