जमशेदपुर, मई 20 -- पटमदा: पटमदा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोड़सा में मंगलवार को बच्चों के लिए करियर मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने छात्र -छात्राओं को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारियां दी। उन्होंने छात्र -छात्राओं से सामान्य ज्ञान एवं अन्य विषयों के सवाल पूछे, सही जवाब मिलने पर उनकी प्रशंसा भी की गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नवीन सिंह, पंचानन दास, केदारनाथ माझी, प्राचार्य निखिल कच्छप, सुनील भद्र, रमेश तिवारी, पिंटू राम दास, रघुनाथ कुंभकार, देवेंद्र कुंभकार, अक्षय कुंभकार व सौमिक सरकार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.