पीलीभीत, जनवरी 4 -- दक्षिण भारत के चेन्नई में आयोजित जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में जेसीआई पीलीभीत मिडटाउन के पदाधिकारियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया गया। जेसीआई भारत ने गौरव अरोड़ा को उत्कृष्ट जोन प्रेसीडेंट के सम्मान से अलंकृत किया गया। सचिव जपनीत सिंह को 2025 के लिए उत्कृष्ट कार्यकाल एलओ ऑफिसर रनर उप्र पुरस्कार देकर उनकी सेवाओं को सराहा गया। साथ ही आगामी वर्ष 2026 के लिए उम्मीदें व्यक्त की गई। दोनों ही पदाधिकारियों को सम्मानित किए जाने पर यहां संगठन के शांतम देव, अमन अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने सराहा और भविष्य में सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव रखने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.