बलरामपुर, नवम्बर 23 -- बलरामपुर। बच्चों के स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर कार्य करने पर सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग के अधीक्षक डॉ शोएब अहमद को रोजा फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। उनके साथ ही ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर त्रिलोकी नाथ को भी ये सम्मान दिया गया है। रोजा फाउंडेशन के सोशल वर्कर सुखदेव वर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से ऐसे लोगों को जो बच्चों के अधिकारों के लिए कार्य करते हैं उन्हें सम्मानित किया जाता है। डॉ शोएब अहमद ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया है। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए आगे भी बेहतर कार्य करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.