लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- उत्कृष्ट सेवा के आधार पर जिले के 11 पुलिस जवानों को आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें चार उपनिरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी और तीन निरीक्षकों का चयन किया गया है। उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्द्र को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिस जवानों, अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेडल व प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया जाता है। इस बार सम्मानित करने वालों की जो सूची जारी हुई है उसमें खीरी जिले के 11 पुलिस जवानों के नाम शामिल हैं। सेवा अभिलेख के आधार पर उदयभान यादव निरीक्षक, अमर पाल उपनिरीक्षक के अलावा मुख्य आरक्षी संजय कुमार मिश्र व रमेश चन्द को सम्मानित किया जाएगा। वहीं शौर्य के आधार पर मुख्य आरक्षी अरविन्द कुमार चौधरी को सम्मानित किया जाएगा। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.