रांची, सितम्बर 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए झारखंड की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेवक फलक फातिमा को सम्मानित किया गया। उन्हें 'निफा नेशनल यूथ अवार्ड' और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड का प्रमाणपत्र व प्रतीक चिन्ह के साथ 50,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। फलक फातिमा ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन सभी साथियों की है, जो निरंतर सहयोग, विश्वास और प्रेरणा देकर इस मानव सेवा यात्रा को आगे बढ़ाते रहे। अंतरराष्ट्रीय संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मवीर गोकुल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समारोह की शुरुआत की। अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.