पीलीभीत, जनवरी 5 -- पीलीभीत। सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा और सतर्कता के साथ व्यवस्थाएं बनाए रखने और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एसएसबी के क्षेत्रक मुख्यालय पर उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनिलल कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेक्टर एसएसबी के क्षेत्रक मुख्यालय के उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा को उनके दायित्वों व कार्यों में उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मानित किया। बता दें कि उत्तराखंड के साथ उप्र के पीलीभीत समेत अन्य जिलों में सीमांत क्षेत्र में एसएसबी निगरानी करती है। देश की सीमाओं पर सुरक्षा और आपदा प्रबंधक व जनसेवा को सराहा गया है। सम्मान समारोह में वन मंत्री उत्तराखंड सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद पवन बंसल समेत एसएसबी के डीआईजी अन्य वरिष्ठ अधिकारी, अर्पित फाउंडे...