लखनऊ, नवम्बर 18 -- लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने संरक्षा से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 05 रेलकर्मियों को सम्मानित किया। सभी को डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मानित किए गए रेलकर्मियों में रोहित विश्वकर्मा, पॉइंट्समैन/ भदैया, नीरज कुमार यादव, ट्रेन मैनेजर/प्रतापगढ़, सूरज यादव, पॉइंट्समैन/लंभुआ, मुकेश कुमार, लोको पायलट/ लखनऊ एवं अनुराग यादव, वरि.सहा.लोको पायलट/ लखनऊ शामिल हैं। सभी संरक्षा, परिचालन और इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित हैं। डीआरएम ने इनकी सराहना करते हुए अन्य कर्मचारियों को सीख लेने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.