मुंगेर, फरवरी 10 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए प्रखंड की कौड़िया पंचायत के मध्य विद्यालय साडोव के शिक्षक संजय कुमार यादव को दिसंबर 2025 माह के लिए प्रखंड स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान टीचर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया। यह प्रशस्ति-पत्र बिहार शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया। शिक्षक संजय कुमार यादव को विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, विद्यार्थियों को नवाचारपूर्ण तरीकों से पढ़ाने तथा शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान के लिए प्रदान किया गया। विभाग ने उनके समर्पण, अनुशासन और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। यह सम्मान बिहार शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तर पर चयन के बाद संजय कुमार को डीईओ कुणाल गौरव ने सोमवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान ...