गिरडीह, अप्रैल 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व गिरिडीह की प्रो विनीता कुमारी दिल्ली में उत्कृष्ट महिला सम्मान से नवाजी गई है। प्रो विनीता जेम पोर्टल की झारखंड प्रभारी है। जेम पोर्टल के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए प्रो विनीता को सम्मान मिला है। भाजपा केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानथि श्रीनिवासन के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से महिलाएं सम्मिलित हुई। इसी कार्यक्रम में प्रो विनीता सम्मानित हुई। प्रो विनीता ने बताया कि जेम पोर्टल यानि केंद्र सरकार को गवर्मेंट ई-मार्केट प्लेस अभियान है। यह पोर्टल विभिन्न राज्यों में भी लोकप्रिय हो रहा है। इसके तहत बुनकर और कारीगर अपने उत्पादों को सीधे सरकारी विभागों को बेच रहे हैं। इसम...