नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- अलीगढ़ की महिला हॉकी खिलाड़ी आज बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अपने खेल को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। प्रतिभा और मेहनत के बावजूद सुविधाओं की कमी उनके आत्मविश्वास की सबसे बड़ी परीक्षा बनती जा रही है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र के अभियान बोले अलीगढ़ के तहत रविवार को टीम ने जिले की महिला हॉकी खिलाड़ियों से संवाद किया। बातचीत के दौरान सामने आया कि जिले में महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए अभ्यास के सीमित विकल्प उपलब्ध हैं। अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम ही एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां नियमित रूप से हॉकी का अभ्यास किया जाता है। स्टेडियम में हॉकी खेल के लिए कुल 44 खिलाड़ियों का पंजीयन है, जिनमें 26 पुरुष और केवल 18 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से भी कई महिला खिलाड़ी नियमित अभ्यास नहीं कर पातीं। इसका प्रमुख कारण सुविधाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.