मैनपुरी, मार्च 29 -- नगर के शंकर मिल कालोनी स्थित यूएस मैमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर विक्रम राठौर व प्रधानाचार्या प्रीती राठौर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए छात्राओं व उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। डायरेक्टर विक्रम राठौर ने सभी सफल बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी और आगे की शिक्षा के लिए एक निश्चित समय तालिका बनाने की बात कही। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या ने भी छात्रों का मागदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.