गाजीपुर, जनवरी 29 -- रेवतीपुर। जय मां गायत्री कोचिंग संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शास्त्रीय नृत्य, देशभक्ति नृत्य, नाट्य मंचन "जो आप बोएंगे वही काटेंगे", काव्य पाठ, भाषण और संभाषण प्रस्तुति दी। समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता शिक्षक चंद्रमोहन उपाध्याय ने कहा कि सभी वर्गों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राय,आदित्य राय, रितेश राय, डब्बू राय, अवधेश राय, राजेश राय, जयशंकर राय, धनंजय राय (सोनू), पप्पू उपाध्याय, दीपक राय, कृष्णानंद राय, मृत्युंजय राय उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...